Home मध्य प्रदेश मप्र के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार, खजुराहो में...

मप्र के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार, खजुराहो में 45.90..

35
0
SHARE

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। महाराष्ट्र का चंद्रपुर मंगलवार को दुनिया में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान भी रहा। 47.5 डिग्री के साथ नागपुर दूसरे नंबर पर रहा।मप्र के सात शहरों में भी पारा 45 डिग्री के पार चल रहा है। खजुराहाे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल का तापमान 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शाम छह बजे पारा 42 डिग्री पर था।  मप्र के कई हिस्सों में 30 मई तक लू चल सकती है। तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here