Home स्पोर्ट्स सेमीफाइनल में एक बार फिर आमने-सामने होंगे यह दिग्गज खिलाड़ी..

सेमीफाइनल में एक बार फिर आमने-सामने होंगे यह दिग्गज खिलाड़ी..

25
0
SHARE

साल के दूसरे ग्रैंडस्लेम फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर का मुकाबला शुक्रवार को स्पेन के राफेल नडाल से होगा। दोनों खिलाड़ी आठ साल बाद इस टू्र्नामेंट में आमने-सामने होंगे। पिछली बार 2011 में नडाल ने फेडरर को शिकस्त दी थी। इस टूर्नामेंट में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फेडरर 6 साल बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जबकि स्पेन के नडाल ने 12वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। 2009 के चैम्पियन फेडरर ने 2015 के चैम्पियन स्विट्जरलैंड के ही स्टेन वावरिंका को 7-6, 4-6, 7-6, 6-4 से हराया। उन्होंने यह मुकाबला तीन घंटे 35 मिनट में अपने नाम कर लिया। 20 ग्रैंडस्लेम जीत चुके फेडरर ने इस जीत के साथ ही वावरिंका के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 23-3 पहुंचा दिया है।

इसी के साथ दूसरी सीड नडाल ने जापान के केई निशिकोरी को 6-1, 6-1, 6-3 से मात दी। क्ले कोर्ट के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले नडाल ने  निशिकोरी को यहां पर लगातार पांचवीं बार हराया। नडाल ने एक घंटे 51 मिनट में जीत हासिल कर निशिकोरी के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 11-2 पहुंचा दिया। इस जीत से नडाल का फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 93-2 पहुंच गया है। 2009 के चैम्पियन फेडरर दूसरी बार खिताब की तलाश में हैं। हालांकि, नडाल के खिलाफ उनका करियर रिकॉर्ड 15-23 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here