Home शख़्सियत महेश भूपति

महेश भूपति

44
0
SHARE

महेश भूपति भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेनिस में लिएडर पेस के साथ युगल मुकाबलों में शानदार सफलता अर्जित की है। इनका पूरा नाम महेश श्रीनिवास भूपति है। भूपति को 1996 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ दिया गया तथा 26 मार्च, 2001 को लिएंडर पेस के साथ भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया।

परिचय
महेश भूपति का जन्म 7 जून, 1974, को बैंगलौर, कर्नाटक), में हुआ था। इनका पूरा नाम ‘महेश श्रीनिवास भूपति’ है। भूपति ने टेनिस में लिएडर पेस के साथ युगल मुकाबलों में शानदार सफलता अर्जित की है। इनके पिता जी का नाम सी. जी. के. भूपति है। दाहिने हाथ के इस खिलाड़ी की लम्बाई 6 फुट दो इंच है। उसका निवास मस्कट, ओमान तथा भारत में बैंगलौर है। टेनिस का खेल उनके परिवार के लिए कोई नया नहीं है। महेश के पिता जी टेनिस के खिलाड़ी और डेविस कप टीम के सदस्य रह चके है। भूपति के कोच एनरिको पिपनो हैं। इनको बम्बईया फिल्में देखना बहुत पसन्द है तथा फिल्मों की डी.वी.डी अपने साथ लेकर चलते है। उनकी रैंक युगल खेल में नम्बर 1 है। उसके शौक नेट-सर्फिंग और क्रिकेट खेलना है। उन्होनें वर्ष 2002 में मॉडल श्वेता जयशंकर से विवाह हुआ था।

यह कहना गलत नहीं होगा कि कलकत्ता की तेजी (लिएंडर पेस) और बैंगलौरताकत (महेश भूपति) के मिलते ही टेनिस की दुनिया में धमाल हो गया और जोड़ी ने 1999 में दुनिया की हर जोड़ी के छक्के छुड़ा दिए। लिएंडर ने 1996 में भूपति के साथ युगल वर्ग का ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की भविष्यवाणी की थी, तब उनका अच्छा-खासा मजाक बनाया गया और उन्हें छोटा मुंह बड़ी बात कहा गया क्योंकि उस समय इनकी जोड़ी विश्व क्रम में 80 वें क्रम पर थी। परन्तु दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और सफलता के शिखर पर चढ़ते चले गए।

फ्रेंच व विंबलडन खिताब
इसके पूर्व किसी भारतीय जोड़ी का एक या दो चक्र जीतना ही बहुत बड़ी बात समझी जाती थी। परन्तु लिएंडर और महेश भूपति की जोड़ी ने आठ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से सात के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, फिर उसके बाद पेस की कही बात सच साबित हुई जब इस युगल जोड़ी ने 1999 के फ्रेंच व विंबलडन खिताब जीते। ग्रैंड स्लैम के पहले पड़ाव आस्ट्रेलियाई ओपन में भी वह फाइनल में कड़े संघर्ष में हारी। महेश भूपति के बारे में कहा जाता है कि वह लिंएडर पेस के विपरीत अन्तर्मुखी व संवेदनशील इंसान हैं। उनमें जबर्दस्त पेशेवर परिपक्वता है।

भूपति ने ऑल अमेरिका का एकल व युगल खिताब 1995 में जीता था। अली हमदेह के साथ जोड़ी बनाकर 1995 में एन.सी.सी.ए. की युगल चैंपियनशिप जीती तब उन्होंने युगल खिलाड़ी के रूप में नं. 1 तथा एकल खिलाड़ी के रूप में नं. 3 रैंक पाई। वह भारतीय डेविस कप टीम के 1995 से ही सदस्य हैंं।

पुरस्कार
1996 में उसे ‘अर्जुन पुरस्कार’ दिया गया। 26 मार्च, 2001 को महेश भूपति को लिएंडर पेस के साथ भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया

महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी
महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी समय-समय पर टूटती रही है। वर्ष 2004 में एथेंस में होने वाले ओलंपिक में इस जोड़ी ने पुन-युगल रूप में खेला था। महेश भूपति ने अपने कैरियर में 23 मैच हारे हैं। वह 16,29,993 अमेरिकी डालर इनाम में प्राप्त कर चुका हैं। युगल खेलों में वर्ष 2004 में उसने 22,700 अमेरिकी डालर जीते हैं।

एशियन खेल
भूपति ने पिछले एशियन खेलों में युगल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था। 2004 में होने वाले एथेंस ओलंपिक में पुन: लिएंडर पेस के साथ जोड़ी के रूप में खेलने का निर्णय लिया। एथेंस ओलंपिक में लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी से भारत को पदक की बहुत आशा थी। ऐसा अनुमान था कि वे पेस के पिछले व्यक्तिगत पदक कांस्य से ऊपर रजत या स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगे। लेकिन अंत में भारत के हाथ निराशा ही लगी। यह जोड़ी ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं।

सदाबहार खिलाड़ी सितारे महेश भूपति और लिएंडर पेस ने वर्ष 2006 में टेनिस कोर्ट पर कामयाबी का शानदार इतिहास लिख डाला। दिसंबर 2006 मे दोहा में हुए एशियाई खेलों में इन दोनों ने पुरुष डबल्स जीतकर अपने प्रशंसकों से वाहवाही लूटी। 2006 में महेश भूपति ने मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर आस्ट्रेलियन ओपन में मिक्सड डबल्स का खिताब जीता। यह महेश भूपति के कैरियर का छठा मिक्सड डबल्स खिताब था।

मलेशियन सेटेलाइट प्रतियोगिता
महेश ने 1991 में भारत का प्रतिनिधित्व किया 1992 की विबंलडन जूनियर डबल्स चैंपियनशिप में वह फाइनल में पहुंचे। इसी वर्ष उस चीनी ब मलेशियन सेटेलाइट प्रतियोगिता जीती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here