Home स्पोर्ट्स हॉकी सीरीज : भारतीय टीम ने जापान को दी 7-2 से करारी...

हॉकी सीरीज : भारतीय टीम ने जापान को दी 7-2 से करारी शिकस्त…

29
0
SHARE

भारतीय टीम ने एशियाई खेलों की चैंपियन जापान को 7-2 से हराकर एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बनाते हुए इस साल के आखिर में होने वाले ओलिंपिक क्वॉलिफायर में जगह भी पक्की कर ली। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका ने एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका को 2-1 से हराया। जापान की टीम ने खेल शुरू होने के महज दो मिनट बाद ही बढ़त बना ली। केंजी किताजातो ने जापान के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने सातवे मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। हरमनप्रीत के अलावा रमनदीप सिंह ने 23वें और 37वें मिनट में दो गोल किए।

 

इसी के साथ वरूण कुमार (14वां), हार्दिक सिंह (25वां), गुरसाहिबजीत सिंह (43वां) और विवेक सागर प्रसाद (47वां) ने एक एक गोल किए। जापान के लिए एक अन्य गोल 20वे मिनट में कातो वातानाबे ने किया। भारत अब शनिवार को फाइनल मुकबला दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा। जबकि जापान तीसरे स्थान के प्लेआफ मुकाबले में अमेरिका से भिड़ेगा। बता दें लीग में सभी खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here