Home Bhopal Special जिस्ट्री दफ्तर व RTO में भी पौधे खरीदी का दे सकेंगे ऑर्डर,...

जिस्ट्री दफ्तर व RTO में भी पौधे खरीदी का दे सकेंगे ऑर्डर, िमलेगी होम डिलीवरी..

41
0
SHARE

शहर को हरा-भरा बनाने के लिए एक जुलाई से बड़े पैमाने पर पौधे रौपे जाएंगे। इसके लिए शहर के विभिन्न इलाकों में गड्ढे खोदने काम शुरू कर दिया गया है, अब तक करीब दो लाख पौधे रोपने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, नगर निगम, बीडीए, सीपीए और वन विभाग के अफसरों को दी गई है। पौधे खरीदी के लिए रहवासियों को एक फाॅर्म भरना होगा। इसके बाद दिए गए पते पर होम डिलीवरी द्वारा पौधे पहुंचाए जाएंगे।

पौधों के लिए फॉर्म शहर के 550 सांची पार्लर, रजिस्ट्री दफ्तर, आरटीओ, नगर निगम के जोन दफ्तर में मिलेंगे। यहां से सिर्फ 10 रुपए प्रति पौधे के हिसाब से खरीदी का ऑर्डर दे सकते हैं। एक व्यक्ति एक बार में 10 से ज्यादा पौधे नहीं खरीद सकेगा। संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि शहर को हरा-भरा बनाने के लिए हरा भोपाल, शीतल भोपाल अभियान के तहत शहर में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी सरकारी एजेंसियों को मिलकर यह लक्ष्य पूरा करना है। संभागायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि वे स्वच्छता मिशन में लगे वालंटियर्स के मार्फत घर-घर आवेदन पत्र पहुंचाए और पौधों की मांग के अनुसार जोन कार्यालयों तथा हरित वाहनों के मार्फत नागरिकों को पौधे उपलब्ध कराए।

अभियान के तहत अशोक, आंवला, कटहल, कदम्ब, करंज, जायफल, जामुन, नीबू, नीम, पीपल, बरगद, बेलपत्र, महुआ, मीठा नीम, सागौन, सीताफल, मुनगा के पौधे मिलेंगे। पौधे खरीदी के लिए जो भी ऑर्डर वन विभाग के पास पहुंचेंगे। उनको रहवासियों के घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। आपका पौधा आपके द्वार पहुंच जाएं। इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सरकारी एजेंसियों को दी गई है। कल्पना श्रीवास्तव, संभागायुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here