Home Uncategorized डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज हुए परेशान अस्पतालों में 2 घंटे बंद...

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज हुए परेशान अस्पतालों में 2 घंटे बंद रहीं ओपीडी…

32
0
SHARE

हिमाचल के जिला मंडी के थाची में महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला अब पूरे प्रदेश में गरमा गया है।  मंडी के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मंगलवार को डॉक्टरों ने दो घंटों की पेन डाउन हड़ताल के बाद अब यह चिंगारी पूरे प्रदेश में भड़क चुकी है।

बुधवार को प्रदेश चिकित्सक संघ ने पूरे प्रदेश के अस्पतालों में दो घंटों की पेन डाउन हड़ताल की। इस दौरान दो घंटों तक कोई ओपीडी बंद रहीं और कोई भी डॉक्टर मरीजों को जांचने नहीं आया। इसके चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। मरीज लंबी लाइनों और अस्पताल परिसरों में डॉक्टरों का इंतजार करते रहे।  हड़ताल  सुबह साढ़े नौ से लेकर साढ़े 12 बजे तक की गई।

हालांकि इस दौरान आपाताकालीन सेवाएं बाधित नहीं हुई। संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र आरोपी को नहीं पकड़ा गया तो वह हड़ताल की अवधि बढ़ाते रहेंगे।
चिकित्सक संघ ने घुमारवीं के बीएमओ के निलंबन को भी 24 घंटों के अंदर वापस लेने की मांग की है। प्रदेश चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. जीवानंद चौहान, महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश में दो घंटों की हड़ताल की की गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here