Home हिमाचल प्रदेश विश्व योग दिवस: CM जय राम ठाकुर और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने...

विश्व योग दिवस: CM जय राम ठाकुर और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया योग..

44
0
SHARE

विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला के रिज मैदान पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम जय राम ठाकुर, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और अन्य लोगों ने योग किया।

इसके बाद गुरुवार को कुल्लू बस दुर्घटना में मारे गए लोगों को अंतिम सम्मान देने के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके अलावा बचत भवन हमीरपुर के सभागार में योगासन करते उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा और पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर व अन्य लोग। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सरकाघाट, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कुल्लू, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर देहरा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल सोलन, प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल रेणुका, सरवीण चौधरी कांगड़ा और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज चंबा में योग कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर और शांता कुमार पालमपुर में होंगे।

शनिवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दिवस के उपलक्ष्य पर यह तय हुआ कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती जुन्गा और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ठियोग में होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here