Home Bhopal Special मकान विवाद को लेकर हुए संघर्ष में एक की मौत दो घायल..

मकान विवाद को लेकर हुए संघर्ष में एक की मौत दो घायल..

30
0
SHARE

जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के बड़गवां गांव में मकान विवाद को लेकर हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो घायल हो गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की लापरवाही के कारण घटना हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम  मकान विवाद को लेकर मेघराज लोधी और उसके दो भाई थाने में बयान दर्ज कराने गए थे। वहां से कल रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन पर जानलेवा हमला हो गया, जिसमें मेघराज की मौत हो गयी जबकि उसके दो भाई घायल हो गए। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, वहां से गंभीर रुप से घायल अभय लोधी को इलाज के लिए सागर ले जाया गया है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया है। इसमें हल्के भाई प्रमुख आरोपी है, जो पहले से ही एक हत्या के एक अपराध में अपराधी है।

परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों भाइयों को पुलिस अपने साथ बयान दर्ज कराने थाने लेकर गई थी। पुलिस ने भरोसा दिलाया था कि वे दोनों को छोड़कर भी जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने रात को थाने में भाइयों के बयान दर्ज करने के बाद अकेले घर भेज दिया। और रास्ते में उन पर हमला हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here