Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में अब जंबो कार्यकारिणी नहीं बनाएगी कांग्रेस..

हिमाचल में अब जंबो कार्यकारिणी नहीं बनाएगी कांग्रेस..

28
0
SHARE

हिमाचल में अब कांग्रेस जंबो कार्यकारिणी नहीं बनाएगी। प्रदेश कमेटी में 45 से 50 और जिला कमेटी में 35 से 40 पदाधिकारी ही शामिल किए जाएंगे। गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता अहमद पटेल, मोतीलाल वोहरा और रजनी पाटिल से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर को यह आदेश दिए गए हैं। कांग्रेस आलाकमान ने राठौर को प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन जल्द करने को कहा है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने वीरवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोतीलाल वोहरा, कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि हाईकमान ने कुलदीप राठौर को पूर्व की तरह प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जिला कांग्रेस कमेटी में बहुत अधिक संख्या में पदाधिकारियों को शामिल न करने को कहा है। बैठक में लोकसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की हार पर भी विस्तार से मंथन हुआ।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश में समीक्षा करने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस की दो कमेटियों की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस की हार के कारणों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कुलदीप राठौर की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात होने की संभावना भी है। उधर, हमीरपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे ठाकुर रामलाल को अगले सप्ताह कांग्रेस हाईकमान ने नई दिल्ली बुलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here