Home Una Special नाबालिग जुड़वां बहनों से अपहरण के बाद दुराचार….

नाबालिग जुड़वां बहनों से अपहरण के बाद दुराचार….

34
0
SHARE

ऊना,  महिला थाना के तहत हरोली उपमंडल की नाबालिग जुड़वां बहनों से अपहरण के बाद दुराचार का मामला सामने आया है। किशोरियों ने हरियाणा के दो युवकों पर आरोप लगाया है।  पहचान राहुल व सन्नी, निवासी गांव ब्रह्मनाल, तहसील नरबाणा, जिला जींद, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को ऊना में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उपमंडल हरोली के एक गांव की 15 वर्षीय दो जुड़वां बहनें अचानक लापता हो गई थीं।

परिजनों ने बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना हरोली में दर्ज करवाते हुए अपहरण का शक जाहिर किया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चार दिन के भीतर ही किशोरियों को दो युवकों संग ढूंढ निकाला। किशोरियों को कोर्ट में पेश किया गया। मंगलवार को जुड़वां बहनों ने महिला थाना को शिकायत देते हुए हरियाणा के युवकों पर अपहरण करने के साथ-साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर हरियाणा के दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने हरियाणा के युवकों को ऊना से गिरफ्तार किया है। इस संबंध मे दोनों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here