Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश: सात जिलों में अगले तीन घंटे होगी भारी बारिश, अलर्ट...

हिमाचल प्रदेश: सात जिलों में अगले तीन घंटे होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी..

35
0
SHARE

मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले तीन घंटे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और शिमला में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में रात भर झमाझम बादल बरसे हैं। अब भी कई जिलों में बारिश जारी है

राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में सुबह से बादल छाये हुए हैं और बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण हिमाचल प्रदेश में इस साल किन्नर कैलाश यात्रा स्थगित रहेगी। प्रशासन ने यह फैसला लिया है। कुल्लू जिले में लारजी-सैंज मार्ग बंद हो गया है। भारी बारिश से पागल नाला में बाढ़ आ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here