Home अन्तर्राष्ट्रीय US को हार्वे तूफान के बाद इरम तूफान से खतरा….

US को हार्वे तूफान के बाद इरम तूफान से खतरा….

38
0
SHARE

अमेरिका में दो हफ्ते के भीतर एक और तूफान इरमा तबाही मचाने वाला है। यह अटलांटिक सागर का अब तक का सबसे ताकतवर तूफान है। ये बुधवार को कैरेबियाई द्वीप बारबुडा से 297 kmph की रफ्तार से टकराया। यूएस के फ्लोरिडा स्टेट में इमरजेंसी लगा दी गई है। यहां तूफान के शुक्रवार देर रात पहुंचने की आशंका है। 166 साल में यह दूसरा मौका है, जब 15 दिन में अमेरिका में दो ताकतवर तूफान (हार्वे के बाद इरमा) आए हैं। इरमा से करीब 3 करोड़ लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। कैरेबियाई द्वीप सेंट मार्टिन को इरमा ने भारी नुकसान पहुंचाया है। ये द्वीप 95% तक बर्बाद हो चुका है।

कैरेबियाई द्वीपों पर मौजूद लोग जरूरी चीजें पहले ही जुटाने के मकसद से घर से बाहर निकल रहे हैं। सुपरमार्केट और गैस स्टेशनों के बाहर लंबी कतार देखी जा रही है।कैरेबियाई द्वीप सेंट मार्टिन में कई मकानों की छत उड़ गई है। लीवॉर्ड आइसलैंड के अफसरों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि भगवान हम सब की रक्षा करें।

प्यूर्टो रिको आइलैंड्स में 6 महीने तक बिजली नहीं रहेगी तूफान से प्यूर्टो रिको आइलैंड्स में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। यहां बिजली बहाल करने में 6 महीने लगेंगे। कुछ हिस्सों में सात से 15 दिनों में बिजली बहाल होगी।

खतरा फ्लोरिडा में इस तूफान से 25 इंच बारिश होगी। इससे लैंडस्लाइड और बाढ़ की आशंका है। इससे यहां के दो करोड़ लोग प्रभावित होंगे। फ्लोरिडा की संतरे और कॉटन की फसल चौपट हो जाएगी। ब्राजील के बाद संतरे का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन यहीं होता है। क्रूज बिजनेस और इंश्योरेंस कंपनी के शेयर गिर गए हैं। फ्लोरिडा में इंश्योरेंस कंपनियों को 7 लाख करोड़ का क्लेम देना पड़ेगा।

स्कूल-कॉलेज को शेल्टर में बदला जा रहा है। फ्लोरिडा के 13 हजार लोगों को 4 शिप की मदद से सुरक्षित जगह भेजा गया। फ्लोरिडा के तटीय इलाकों को खाली कराया जा रहा है। लोगों को एक महीने की दवाई और इमरजेंसी किट रखने के लिए कहा गया है। विमान सेवा रद्द कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here