Home हिमाचल प्रदेश मोदी सरकार में नारी का मान और सम्मान सर्वोपरि धूमल..

मोदी सरकार में नारी का मान और सम्मान सर्वोपरि धूमल..

40
0
SHARE

भाजपा ने यह साबित किया है कि उसनेे हमेशा से नारी के मान और सम्मान का ख्याल रखा है। यह बात वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही। उन्होंने कहा कि सायरा बानो ट्रिपल तलाक केस कई दशकों से चला आ रहा था और विपक्षी दल मुसलमानों को सिर्फ वोटर के तौर पर ठगते आए हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने हमेशा से अल्पसंख्यकों का ध्यान रखा है।

धूमल ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में मोदी सरकार द्वारा ट्रिपल तलाक के समाप्त हो जाने से मुस्लिम महिलाओं को सबसे बड़ी सौगात मिली है। उच्चतम न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक है। यह मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार प्रदान करने और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त कदम है। इस फैसले से मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अन्याय समाप्त होगा, जो एक तरफ़ा ढंग से वैवाहिक संबंध समाप्त करने के कारण पीडि़त रही हैं।

यह नारी शक्ति की जीत है जो मजबूती के साथ इस आंदोलन में सशक्त रूप से खड़ी रही। उन्होंने कहा कि एक बार में तीन तलाक को निरस्त करने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले का भाजपा स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि इस कानून से मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here