Home Una Special बारिश ने रोके रेल के पहिए..

बारिश ने रोके रेल के पहिए..

78
0
SHARE

 ऊना : भारी बारिश का असर जहां जनजीवन पर पड़ा है। वहीं रेल सेवाएं भी बारिश के कारण प्रभावित हुई है। हिमाचल व पंजाब को जोडऩे रेलवे ट्रेक पर जलभराव व ल्हासा गिरने के कारण ऊना को आने-जाने वाली जनशताब्दी सहित पांच ट्रैने रविवार को रद्द करनी पड़ी। जिला ऊना में रेल सेवाएं बंद होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में कई यात्री तो रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वापिस घर लौट गए, लेकिन कुछ यात्रियों को चंडीगढ़, अंबाला व दिल्ली जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ा।

बारिश के चलते रेलवे ट्रेक का पंजाब के रोपड़ सहित अन्य जगहों पर पानी भर गया, जिसके चलते ऊना को आने व जाने वाली सभी ट्रैनों को रद्द कर दिया गया। बारिश के चलते रात 11 बजे दिल्ली से चलने वाली हिमाचल एक्सप्रैस ट्रेन रविवार को ऊना नहीं पहुंच पाई। जिसे रास्ते में ही रद्द कर दिया गया। वहीं सुबह पांच बजे जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन से तो निकली, लेकिन नंगल पहुंचते ही ट्रेन का रद्द कर दिया गया। ऐेसे में रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं 5 बजकर 25 मिनट पर दौलतपुर चौक से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन बारिश के चलते रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा दोपहर को 1 बजे अंब से अंबाला के लिए चलने वाली पैसेंजर, दोपहर 1  बजकर 20 मिनट पर सहारनपुर के लिए चलने वाली पैसेंजर व रात को 8 बजे दौलतपुर से दिल्ली के चलने वाली हिमाचल एक्सप्रैस ट्रेन को रद्द करना पड़ा। ऊना को आने व जाने वाली सभी ट्रैनों के रद्द होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। यात्रियों को बस के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
ऊना रेलवे स्टेशन मास्टर आरके झा का कहना है कि बारिश के चलते भरतगढ़ से लेकर रोपड़ रेलवे ट्रेक में पानी भर गया है, जिसके चलते ऊना को आने व जाने वाली लगभग सभी ट्रैनों को रद्द करना पड़ा है। जनशताब्दी ट्रेन नंगल में खड़ी हुई है। जबकि सुबह वाली पैसेंजर ट्रेन दौलतपुर में खड़ी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here