Home हिमाचल प्रदेश भरमौर-हड़सर मार्ग बहाल मणिमहेश यात्रा शुरू हजारों श्रद्धालुओं ने ली राहत की...

भरमौर-हड़सर मार्ग बहाल मणिमहेश यात्रा शुरू हजारों श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस…

82
0
SHARE

हिमाचल के चंबा में बीते रविवार रात से पुल बहने के बाद बंद पड़ा भरमौर-हड़सर मार्ग बहाल हो गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक हटा दी है। मार्ग बहाल होने से हड़सर में फंसे करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।

मंगलवार को हड़सर मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। प्रशासन और लोनिवि की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे मार्ग बहाल हो पाया। बता दें सर्वप्रथम पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए मार्ग खोला गया। इसके बाद आज सुबह छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। वहीं,  प्रदेश में मंगलवार को भी अनेक स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। दो सितंबर तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here