Home Una Special हिमाचल प्रदेश को मदद में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे: अनुराग ठाकुर..

हिमाचल प्रदेश को मदद में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे: अनुराग ठाकुर..

37
0
SHARE

ऊना। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। रिमझिम बारिश के बीच लोग भारी संख्या में उनके स्वागत के लिए पहुंचे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व्यापारियों और अपना काम करने वालों की हर प्रकार से मदद करने का प्रयास कर रही है। व्यापारियों की समस्याओं की सुनवाई हो रही है। टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है, ताकि व्यापारी वर्ग को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आज आयकर देने वालों की संख्या बढ़कर 7 करोड़ पहुंच गई है। आने वाले तीन-चार वर्षों में यह संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने आयकर दाताओं का धन्यवाद किया और कहा कि टैक्स से ही केंद्र सरकार योजनाओं के लिए धन का प्रावधान करती है और देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता है। इससे पहले ऊना जिला की सीमा में पहुंचने पर केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

लोगों ने फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों तथा पटाखे चलाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री यशपाल राणा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री कैप्टन प्रीतम डढवाल, चरणजीत शर्मा, मास्टर तरसेम, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष सूरम सिंह, प्रदेश एससी मोर्चा उपाध्यक्ष एमआर चड़ोच, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सचिव मदन राणा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा, जिप सदस्य इंदुबाला, सुरेंद्र हटली के साथ-साथ उपायुक्त ऊना संदीप कुमार, डीएसपी अशोक वर्मा, डीएफओ यशुदीप सिंह, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, बीडीओ सोनू गोयल, अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव अग्निहोत्री, अधिशासी अभियंता आईपीएच अरविंद सूद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

अब पीओके पर डरा पाकिस्तान अनुराग ठाकुर ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को साहसिक बताया। अपनी तिरंगा यात्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोलकाता से यात्रा शुरू की तो 25 जून 2011 को उन्हें कश्मीर में तिरंगा फहराने नहीं दिया गया और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ जेल में डाल दिया गया। अब पाकिस्तान के नेताओं को पीओके छिनने का डर सताने लगा है। उन्होंने कहा कि पीओके सहित पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हैं। पाबंदी महज कुछ स्थानों तक सीमित हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक के छुटकारा दिलाया।
जल शक्ति अभियान में सहयोग दें

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज देश के कई हिस्सों में भू-जल स्तर की स्थिति चिंताजनक है और ऊना भी उन जिलों में शामिल है। उन्होंने कहा कि भू-जल स्तर में सुधार के लिए मोदी सरकार प्रयास कर रही है लेकिन लोग भी इसमें भागीदार बनें। पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण करें और अगली पीढ़ी को भी इनके बारे में अवगत करवाएं। धूमल सरकार को किया यादअनुराग ठाकुर ने धूमल सरकार को याद करते हुए कहा कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने का श्रेय तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जाता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश में फ्री एलईडी बल्ब बांटे गए थे।

पहली बार हमीरपुर को मिला मंत्री पद कंवर इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ आने पर अनुराग ठाकुर का स्वागत किया और कहा कि पहली बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को केंद्र सरकार में मंत्री पद मिला है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर तक रेलवे लाइन का विस्तार करने के लिए अनुराग ठाकुर लगातार प्रयासरत हैं और खुशी इस बात की है कि 30 किमी का रेलवे ट्रैक इसी विधानसभा क्षेत्र में बिछने वाला है, जिससे यहां के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने कुटलैहड़ में पीने के पानी की समस्या का समाधान करने के लिए 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा बंगाणा में उप रोजगार कार्यालय को भी स्वीकृति मिल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here