Home हिमाचल प्रदेश फिर शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा नए घर में बिताया पूरा दिन…

फिर शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा नए घर में बिताया पूरा दिन…

38
0
SHARE

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को छराबड़ा स्थित अपने नए घर में पूरा दिन व्यतीत किया। प्रियंका वाड्रा दो दिन शिमला की हसीन वादियों में बिताएंगी। इसके बाद उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी अपनी महिला मित्र के साथ छराबड़ा घूमने आई हैं। प्रियंका अपनी मित्र के साथ अपने नए घर में ठहरी हैं। मौसम खराब होने के कारण दोनों ने आशियाना में रहकर पूरा दिन व्यतीत किया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले प्रियंका अपनी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ घूमने के लिए छराबड़ा आईं थीं। दोनों भी छराबड़ा स्थित अपने आशियाना में ठहरे थे। इस दौरान दोनों ने कुफरी और आसपास क्षेत्रों में घूमने का आनंद लिया था। प्रियंका छराबड़ा में दो दिन तक ठहरेंगी और इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी। शिमला से चंडीगढ़ सड़क मार्ग से रवाना होंगी। इसके बाद वह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से जाएंगी। प्रियंका के साथ पूरा दिन प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here