Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल सहकारी सभा में 33 करोड़ के घोटाले में 10 गिरफ्तार..

हिमाचल सहकारी सभा में 33 करोड़ के घोटाले में 10 गिरफ्तार..

33
0
SHARE

हिमाचल के बिलासपुर जिले के तलाई सेवा सहकारी सभा समिति में हुए 33 करोड़ के गोलमाल मामले में पुलिस ने 10 और लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी तत्कालीन सभा समिति के पदाधिकारी और सदस्य रहे हैं। इस मामले के मुख्य आरोपी सभा सचिव और दो अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी पर 33 करोड़ के गोलमाल का आरोप है। आरोप हैं कि सभा ने नियमों को ताक पर रख कर करोड़ों रुपये के ऋण अपने दायरे से बाहर के लोगों बांट दिया।

ऑडिट रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा समिति के सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। छानबीन के बाद सामने आया कि इस घोटाले में और भी शामिल हैं।  इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन कमेटी के पदाधिकारियों में पूर्व प्रधान देवराज पुत्र गड़का राम, पवन पुत्र ज्ञान चंद कोषाध्यक्ष गांव और डाकखाना तलाई, अश्विनी बन्याल पुत्र प्रीतम सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना झबोला, पृथ्वी चंद धीमान पुत्र अमर सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना तलाई, सुरेश कुमार पुत्र जगतराम कमेटी सदस्य गांव डाकखाना तलाई को गिरफ्तार किया गया।

सुशील कुमार पुत्र चेतराम कमेटी सदस्य गांव व डाकखाना नघ्यार, श्रवण कुमार पुत्र सुंदर सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना दसलेहडा, रोशन लाल चंदेल पुत्र परशुराम कमेटी सदस्य गांव खनेड़ा डाकखाना झबोला, महेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना झबोला, राकेश कुमार पुत्र मर्चुराम कमेटी सदस्य गांव जोल डाकखाना घरान को गिरफ्तार किया गया। दि तलाई सहकारी सभा में हुए 33 करोड़ के गोलमाल मामले में पुलिस ने सोमवार को तत्कालीन प्रबंधन कमेटी के दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here