Home मध्य प्रदेश जबलपुर में सिरफिरे ने लड़की को चाकू से 70 बार गोदा..

जबलपुर में सिरफिरे ने लड़की को चाकू से 70 बार गोदा..

31
0
SHARE

 हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर से हुई दरिंदगी पर पूरा देश आक्रोश में है। संसद में सख्त कानून की आवाज उठ रही है। फिर भी इंसान के भेष में जन्मे शैतान खौफ से आजाद घूम रहे हैं। मध्य प्रदेश के महू में पांच साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। माता-पिता के साथ सड़क किनारे सो रही 5 साल की बच्ची को दरिंदा उठा ले गया और दुष्कर्म किया। फिर गला दबाकर मार डाला। सोमवार सुुबह मिले बच्ची के शव पर चोट के कई निशान थे, जिससे पता चलता है कि हत्या से पहले उससे हैवानियत की गई। दूसरी घटना जबलपुर में हुई। यहां 24 साल के सिरफिरे आशिक ने सोमवार दोपहर नाबालिग लड़की के घर में घुसकर चाकू से उस पर करीब 70 वार किए। उसकी आंखें फोड़ दीं और आंतें बिखर गईं। आरोपी 10 दिन पहले ही जेल से छूटाकर आया था।

बताया जाता है कि आरोपी शिवकुमार चौधरी ने एकतरफा प्यार में तीन माह पहले लड़की से अश्लील हरकत की थी। इसके बाद उसे पाॅक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोपहर को लड़की घर में अकेली थी। तभी शिवकुमार ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब लड़की की चीख सुनकर पड़ोसी गेट तोड़कर घर में घुसे तो देखा कि वह खून से लथपथ बिखरी पड़ी है और शिवकुमार पास खड़ा था। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

शिवकुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने जेल से छूटते ही हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए ऑनलाइन चाइना चाकू मंगाया था। तीन-चार दिन तक लड़की के घर की रेकी भी की। मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए शिवकुमार से कई बार मन्नतें कीं, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। अंदर से चीखने की आवाजें आती रहीं, लेकिन लड़की को कोई बचा नहीं सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here