Home हिमाचल प्रदेश शिमला से हिमाचल को एलपीजी युक्त राज्य घोषित करेंगे अमित शाह 3माह...

शिमला से हिमाचल को एलपीजी युक्त राज्य घोषित करेंगे अमित शाह 3माह में बांटे 1.67 लाख…

7
0
SHARE

हिमाचल सरकार के दो साल के कार्यकाल के उपलक्ष्य में शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को कार्यक्रम होगा। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिमाचल को गैस युक्त राज्य घोषित करेंगे।

बीते तीन माह में गृहणी योजना के तहत सरकार ने हिमाचल में 1.67 लाख निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे हैं। राज्य में अब 18 लाख 75 हजार लोगों के पास गैस कनेक्शन हैं। कांगड़ा जिले में सर्वाधिक 53,018 और सिरमौर में 31,790 हजार लोगों को गैस कनेक्शन दिए गए।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में तीन महीने में 3, 01, 307 परिवारों ने गैस कनेक्शन को आवेदन किया। इनमें 37,192 आवेदन ऐसे पाए गए, जिनका परिवार खाता एक था। कुछ ऐसे भी थे, जिनके दस्तावेज आधार कार्ड से मेल नहीं खा रहे थे। कइयों ने आवेदन में दस्तावेज नहीं लगाए थे। ये आवेदन रद्द कर दिए गए। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जनमंच, ग्राम सभाओं और लोगों के घर जाकर यह कनेक्शन दिए हैं। सरकार का दावा है कि अब हिमाचल में सभी परिवारों के पास गैस कनेक्शन है।

जिला-क्षेत्र    आवेदन       सही       रद्द
बिलासपुर     14706       14514     192
चंबा            34716      29711     5005
पांगी            558          558        0
हमीरपुर         22242      19597     2645
कांगड़ा         59310       53018     6292
किन्नौर         2144         2031      113
कुल्लू          16183       14423    1760
लाहौल (केलांग)204        198        6
स्पीति (काजा)  194        188        6
मंडी           61045       51165    9880
शिमला        16134       14332     1802
सोलन         15995       14342     1653
सिरमौर        36199       31790     4409
ऊना           21677       18248      3429

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here