Home हिमाचल प्रदेश इस दिन होगा हिमाचल BJP के नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव…

इस दिन होगा हिमाचल BJP के नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव…

7
0
SHARE

हिमाचल भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव 18 जनवरी को होगा। चुनाव के लिए नामांकन 17 जनवरी को होंगे। यह चुनाव केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की अध्यक्षता में संपन्न होंगे। पोखरियाल 16 जनवरी को शिमला पहुंचेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को नई दिल्ली में होगा। हिमाचल के नेता जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। माना यह भी जा रहा है कि जगत प्रकाश नड्डा का पसंदीदा नेता ही भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष बनेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में पार्टी के राज्य अध्यक्षों समेत राज्यों के डेलीगेट भी शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए वीरेंद्र कश्यप, त्रिलोक जम्वाल, राजीव भारद्वाज, रणधीर शर्मा, राम सिंह आदि के नामों के पैनल हाईकमान को भेजे गए थे। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी के नाम भी इस पद के लिए चर्चा में हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here