Home Bhopal Special अचानक बदला मौसम का मिजाज राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश…

अचानक बदला मौसम का मिजाज राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश…

7
0
SHARE

राजधानी भोपाल सहित पूरे संभाग में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई इलाकों में करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बारिश के साथ चली हल्की हवाओं से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

सोमवार को तापमान बढ़ने से राजधानीवासी सर्दी से थोड़ी राहत महसूस कर रहे थे। मंगलवार सुबह सुबह करीब आठ बजे तक मौसम का मिजाज सोमवार जैसा ही बना हुआ था। लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान पर घने बादल छा गए। इसी के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरु हो गई। बैरागढ़ सहित पुराने भोपाल एमपी नगर, आनंद नगर में करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। वहीं नए भोपाल में हल्की बूंदाबांदी हुई। थोड़ी ही देर बाद धूप निकल आई। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिनभर ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।

सोमवार को हवा का रुख बदलते ही शहर में मौसम के तेवर भी बदल गए थे। दिन के तापमान में 2.3 और रात के तापमान में 2.4 डिग्री का इजाफा हुआ था। शहर में 44 दिन बाद दिन का तापमान 28 डिग्री पार पहुंच गया। इससे पहले 30 नवंबर को दिन का तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन में बिलकुल ठंडक नहीं थी। धूप चटकने से पारे की चाल भी तेज थी। हालात यह थे कि सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक तीन घंटे में ही तापमान 12 डिग्री बढ़ गया था। दिन का तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक विदर्भ के पास प्रति चक्रवात बन गया है। इसके कारण हवा का रुख दक्षिणी हो गया है। इसे नमी भी नहीं मिल रही है। उत्तर से हवा अाना रुक गई है। इस वजह से तापमान में भी इजाफा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here