Home Bhopal Special अभी विदा नहीं लेगी सर्दी आज से 10 फरवरी तक ठंड के...

अभी विदा नहीं लेगी सर्दी आज से 10 फरवरी तक ठंड के 2 और दौर पड़ने की संभावना..

6
0
SHARE

भोपाल. अभी शहर में ठंड विदा नहीं हाेगी, बल्कि ठंड के दाैर बरकरार रह सकते हैं। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि गुरुवार से 10 फरवरी तक ठंड के दाे दाैर और आने की संभावना है। इस दाैरान रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हाेने का अनुमान है। गुरुवार से ही एक दाैर शुरू हाे सकता है। यह 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद 2-3 फरवरी से दूसरा दाैर शुरू हाेने के आसार हैं। इधर बुधवार काे शहर के कई हिस्साें में बूंदाबांदी हुई। इस वजह से दिन के तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट हुई।

रात का तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। शहर में 24 घंटे में रात के तापमान में 2.5 डिग्री इजाफा हुआ। सुबह करीब 9:30 बजे भेल टाउनशिप से लेकर हाेशंगाबाद राेड तक, अरेरा हिल्स से जहांगीराबाद तक और चार इमली से काेलार राेड तक, रचना नगर से अशाेका गार्डन तक, जेके राेड से अयाेध्या बाइपास तक बूंदाबांदी हुई।

पुराने शहर में काेतवाली से रायल मार्केट तक, हमीदिया अस्पताल से लालघाटी तक बूंदें पड़ीं। बुधवार दाेपहर 12.30 से हवा का रुख उत्तर पूर्वी से बदलकर उत्तरी हाे गया था। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बुधवार को दिन के तापमान में 5.7 डिग्री की गिरावट दज की गई, तापामान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्ला के मुताबिक अगले दाे तीन दिन में रात का तापमान 4 डिग्री तक कम हाेने का अनुमान है।

शुक्ला के मुताबिक 28- 29 जनवरी काे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और आ सकता है। इस वजह से 28 जनवरी तक रात का तापमान 10 के नीचे ही बने रहने की संभावना है। गुरुवार से ही रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हाे जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here