Home हिमाचल प्रदेश बर्फबारी से हिमाचल में 100 सड़कें अभी भी बंद, 28 जनवरी तक...

बर्फबारी से हिमाचल में 100 सड़कें अभी भी बंद, 28 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम…

6
0
SHARE

र्फबारी के बाद मौसम खुलने पर भी हिमाचल में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। प्रदेश में गुरुवार को करीब 100 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 45 बिजली ट्रांसफार्मर और 15 पेयजल योजनाएं बर्फबारी से ठप है। प्रदेश में 27 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। 28 जनवरी से दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार को केलांग में अधिकतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज हुआ। इन क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान भी कमी दर्ज हुई है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 14.7, कल्पा में माइनस 8.2, मनाली में माइनस 4.2, कुफरी में माइनस 3.8 और शिमला में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here