Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में बर्फबारी से HRTC के 450 रूट बंद..

हिमाचल में बर्फबारी से HRTC के 450 रूट बंद..

8
0
SHARE

हिमाचल में भारी बर्फबारी से परिवहन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 450 रूट बाधित हैं। इनमें जिला शिमला के सर्वाधिक 335 रूट हैं। परिवहन निगम ने चालक और परिचालकों को बर्फ में बस चलाते वक्त रिस्क न लेने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, रूट रूटों पर दोपहर बाद परिवहन सेवाएं सुचारु कर दीं।HRTC

मशोबरा बंद होने से किन्नौर, रिकांगपिओ और रामपुर के लिए बसें वाया धामी-बसंतपुर होकर भेजी गईं। हालांकि, शाम को मशोबरा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जैसे-जैसे सड़कों की बहाली की सूचना मिल रही है। रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं।  लोक निर्माण विभाग ने सड़क से बर्फ हटाने के लिए 369 मशीनरियां लगाई हैं। लोक निर्माण विभाग के फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here