Home Bhopal Special भोपाल में 7 साल बाद जनवरी में दिन और रात सबसे ठंडे..

भोपाल में 7 साल बाद जनवरी में दिन और रात सबसे ठंडे..

7
0
SHARE

भोपाल. जनवरी बीत गई। इस बार शहर में खासी ठंड पड़ी। जनवरी के आखिरी दिन भी कोल्ड डे जैसे हालात रहे। आखिरी दिन 31 जनवरी को दिन और रात 7 साल बाद सबसे ठंडे रहे। इतना ही नहीं, 5 साल बाद जनवरी महीने में दिन का औसत तापमान भी सबसे कम रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि इसकी 2 खास वजह हैं। पहली यह कि हमारे यहां ठंड के लिए सबसे जरूरी फैक्टर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रिक्वेंसी ज्यादा रही। दूसरा कारण यह है कि उत्तर से सर्द हवा आने का सिलसिला लगातार बना रहा। इसमें गेप ज्यादा नहीं रहा

इस बार जनवरी के पहले दिन से ठंड पड़ने लगी थी। 31 दिनों में से ज्यादातर दिन तापमान 20 डिग्री या उसके इर्द-गिर्द रहा। यह सामान्य से कम रहा। जनवरी के आखिरी दिन भी दिन का तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रात का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री कम 7.6 डिग्री रहा।

दिन में करीब साढ़े तीन बजे अधिकतम तापमान दर्ज किया जाता है। यह 22.3 डिग्री रहा। सुबह सूर्योदय के कुछ पल बाद दर्ज किया जाने वाले तापमान को न्यूनतम यानी रात का तापमान कहते हैं। यह भी 31 जनवरी की सुबह 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here