Home हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर इस तारीख को पेश करेंगे अपना तीसरा बजट…

CM जयराम ठाकुर इस तारीख को पेश करेंगे अपना तीसरा बजट…

7
0
SHARE

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का तीसरा बजट छह मार्च को पेश करेंगे। हिमाचल विधानसभा का यह बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू होकर एक अप्रैल 2022 तक चलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने वाया सर्कुलर मंत्रियों के हस्ताक्षर लेकर इस सत्र की तिथियों को मंजूरी दे दी है। इस बार का बजट 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है।

नई दिल्ली में ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रियों से मंत्रणा करने के बाद बजट सत्र की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। तिथियां निर्धारित होने के बाद सरकार ने नया बजट बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए विभिन्न विभागों से आंकड़े और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। बजट में कर्मचारियों-पेंशनरों को कई लाभ दिए जा सकते हैं। बजट का एक बड़ा हिस्सा कर्मचारियों और पेंशनरोें पर खर्च होता है।

इसके अलावा विकास कार्यों के लिए भी बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए जा सकते हैं। केंद्रीय बजट का अनुकरण करते हुए जयराम सरकार का यह बजट भी टैक्स फ्री हो सकता है। इसके अलावा इसमेें किसानों-बागवानों के लिए भी कई नई योजनाओं की घोषणाएं की जा सकती हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here