Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम…

हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम…

5
0
SHARE

हिमाचल में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20 फरवरी तक प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को प्रदेश में धूप खिली रही।

बिलासपुर के बरठीं का तापमान सबसे ज्यादा 30.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सूबे में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान  सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान  सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक रहा। शिमला में पारा चढ़ने लगा है और धूप खिली रहने से लोगों ने गर्म कपड़ों को पैक करना शुरू कर दिया है।

शिमला और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों सुबह और रात के समय ठिठुरन काफी कम हो गई है।  शुक्रवार को केलांग का न्यूनतम तापमान -1.6, कल्पा -1.6, शिमला 7.6, सुंदरनगर 8.0, भुंतर 5.6, धर्मशाला 7.2, ऊना 9.2, नाहन 15.2, पालमपुर 7.5, सोलन 7.8, मनाली 2.4, कांगड़ा 11.4, मंडी 7.1, बिलासपुर 11.5, हमीरपुर 11.0, चंबा 7.8, डलहौजी 6.1 और कु फरी 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

अधिकतम तापमान केलांग 3.5, शिमला 18.9, सुंदरनगर 23.5, भूंतर 25.2, कल्पा 14.8, धर्मशाला 16.6, ऊना 25.7,  नाहन 21.3, सोलन 25.0, कांगड़ा 23.7, बिलासपुर 25.2, हमीरपुर 25.1, चंबा 23.7 और डलहौजी 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here