Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में आज से मौसम खराब कल येलो और परसों ऑरेंज अलर्ट…

हिमाचल में आज से मौसम खराब कल येलो और परसों ऑरेंज अलर्ट…

10
0
SHARE

हिमाचल में वीरवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को येलो अलर्ट और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। तीन मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आ रहे इस बदलाव से ठंड बढ़ने के आसार हैं। कई दिनों बाद केलांग, कल्पा और मनाली का न्यूनतम तापमान फिर माइनस में पहुंच गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला शहर में दोपहर बाद हल्के बादल छाए। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.8, बिलासपुर में 24.0, हमीरपुर में 23.8, कांगड़ा में 23.4, सुंदरनगर में 22.8, भुंतर में 22.6, सोलन में 20.5, चंबा में 20.0, नाहन में 19.0, धर्मशाला में 17.2, शिमला में 14.5, कल्पा में 11.5, डलहौजी में 9.2 और केलांग में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here