Home हिमाचल प्रदेश BJP विधायक के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट केस दर्ज..

BJP विधायक के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट केस दर्ज..

4
0
SHARE

भोरंज की भाजपा विधायक कमलेश कुमारी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक ने विधायक के साथ ही क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों पर भी सोशल मीडिया पर विवादास्पद एक के बाद अनेक आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कीं।

लगातार सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डालने पर भोरंज पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम में केस दर्ज किया है। पुलिस कभी भी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सकती है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पूर्व में एक संगठन का कार्यकर्ता रह चुका है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर युवक की फेसबुक पोस्ट का एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता के इस कमेंट के बाद भोरंज भाजपा में बवाल मच गया है।

इधर, भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि भोरंज की जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है। वे हमेशा जनता की सेवा करती रहेंगी। एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here