Home Bhopal Special डेढ़ साल का मासूम पानी से भरे ढाई फीट गहरे गड्ढे में...

डेढ़ साल का मासूम पानी से भरे ढाई फीट गहरे गड्ढे में गिरा…

9
0
SHARE

भोपाल कोलार के इनायतपुर बोरदा में स्थित एक फार्म हाउस पर रविवार दोपहर एक हादसा हो गया। डेढ़ साल का एक मासूम खेलते समय ढाई फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। जिसमें डूबकर उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोलार थाने के एएसआई कल्याण सिंह के अनुसार सोनू रावत,

ललिता नगर कोलार में रहते हैं। वह निजी काम करते हैं। उनकी एक बड़ी बेटी व डे़ढ़ साल का बेटा आशिक रावत है। सोनू का दोस्त अशोक इनायतपुर बोरदा स्थित फार्म हाउस में काम करता है। यह फार्म हाउस शालीमार निवासी दुष्यंत कुमार का है। फार्म हाउस में मवेशियों का पालन किया जाता है। यहां से उनका दूध भी विक्रय होता है।

रविवार को फार्म हाउस में अशोक ने सोनू को खाना खाने के लिए बुलाया। सुबह करीब 9ः30 बजे सोनू अपने डेढ़ साल के बच्चे को साथ लेकर फार्म हाउस पहुंचा। सोनू फार्म हाउस में अशोक के साथ बात करने लगा और बच्चा खेलने लगा। खेलते-खेलते मासूम पानी से भरे ढाई फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। यह देख उसे पानी के बाहर निकाला और कोलार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर हमीदिया पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फार्म हाउस में मवेशियों को नहलाने के बाद बहने वाला पानी गड्ढे में जमा हो जाता है। करीब ढाई फीट के गड्ढे में आसपास कीचड़ भी था। बच्चा खेलते-खेलते उसमें चला गया और उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत के बाद से माता-पिता सदमे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here