Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल के छह जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी, पांच मई तक खराब...

हिमाचल के छह जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी, पांच मई तक खराब रहेगा मौसम…

5
0
SHARE

हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में पांच मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान भी जताया गया है। राजधानी शिमला में बुधवार को सुबह के समय धूप खिलने के बाद दोपहर बाद हल्के बादल छाए गए। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रह

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.2, बिलासपुर में 31.0, हमीरपुर में 30.8, कांगड़ा में 30.9, नाहन में 28.1, सुंदरनगर में 29.5, भुंतर में 28.2, चंबा में 28.9, सोलन में 26.5, धर्मशाला में 22.8, शिमला में 21.0, कल्पा में 20.5, केलांग में 16.8 और डलहौजी में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद अब रात का तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है

मंगलवार रात को नाहन में सबसे अधिक 17.7, ऊना में 16.8, कांगड़ा में 16.2, बिलासपुर में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। केलांग में न्यूनतम तापमान 5.7, कल्पा में 4.5, मनाली में 6.6, शिमला में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here