Home Bhopal Special भोपाल में रेल आईजी के कुक सहित 32 नए मरीज…

भोपाल में रेल आईजी के कुक सहित 32 नए मरीज…

5
0
SHARE

राजधानी में बुधवार को 32 नए मरीज के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 511 हो गया। इनमें रेल आईजी का कुक भी शामिल हैं। मंगलवारा में एक साथ सात नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। जबकि जहांगीराबाद में 9 नए संक्रमित मिले। यहां अब 85 मरीज हैं। 14 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं इंदौर में 19 नए मरीज मिले, 3 मौतें भी हुईं।

एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों में काेराेना की पुष्टि होने के बाद कोहेफिजा थाने को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है। यह पहला माैका है, जब कोई थाना कंटेनमेंट किया गया है। तीनों मंगलवार तक ड्यूटी पर आ रहे थे। उनके संपर्क में आए छह अन्य पुलिसकर्मियों को भी होम क्वारेंटाइन किया गया है। शेष|पेज 4 पर

संक्रमण की गिरफ्त में आए तीनों पुलिसकर्मियों के सैम्पल 24 अप्रैल को थाने में ही लिए गए थे। एक सिपाही नेहरू नगर पुलिस लाइन और दूसरा जहांगीराबाद इलाके में रहता है। महिला सब इंस्पेक्टर भी जहांगीराबाद में किराए के मकान में अकेली रहती है। दोनों सिपाहियों ने मंगलवार को चार्ली में ड्यूटी की थी। जबकि एसआई पेट्रोलिंग में थी। हालांकि सिपाही अन्य पुलिसकर्मियों के साथ होटल में रुके हुए हैं। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद दोनों सिपाहियों को होटल के रूम में और एसआई को घर में क्वारेंटाइन किया गया है।

कोरोना वार रूम का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव
स्मार्ट सिटी वार रूम का एक कर्मचारी भी पाजिटिव मिला है। नगर निगम की एचएफए शाखा में यह कर्मचारी बुजुर्गों और क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों से संबंधित काल सेंटर पर काम कर रहा था। वार रूम बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here