Home हिमाचल प्रदेश वाराणसी में फंसे 21 हिमाचली विद्यार्थियों को घर पहुंचाएंगे योगी…

वाराणसी में फंसे 21 हिमाचली विद्यार्थियों को घर पहुंचाएंगे योगी…

4
0
SHARE

देश में लॉकडाउन दो सप्ताह तक बढ़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार चार मई को खुलने वाले लॉकडाउन को अब दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। अब यह लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा। वहीं, कोरोना के बीच हिमाचल प्रदेश में चार मई से शुरू हो रहे अगले लॉकडाउन का स्वरूप कैसा रहेगा,

इसका फैसला शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा। वर्तमान में सूबे में आपदा प्रबंधन कानून के तहत लॉकडाउन के साथ-साथ कर्फ्यू भी लगा हुआ है। इसकी वजह से अभी किसी गतिविधि की छूट के लिए हर जिले के जिला मजिस्ट्रेट (उपायुक्त) को अधिकार मिले हुए हैं। इससे सभी जिले सुविधा अनुसार छूट दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कर्फ्यू हटाया जा सकता है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए पत्र में रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के रूप में जिलों की पहचान के मानदंडों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। मंत्रालय के अनुसार ग्रीन जोन में वे जिले शामिल होंगे, जिनमें अब तक कोरोना के मामलों की संख्या शून्य है या बीते 21 दिनों में कोई मामला नहीं आया है। रेड जोन के रूप में जिलों का वर्गीकरण सक्रिय मामलों की कुल संख्या, पुष्ट किए गए मामलों की दर को दोगुना करने, जिलों से परीक्षण और निगरानी फीडबैक की सीमा को ध्यान में रख कर किया जाएगा।

ऐसे जिले, जिन्हें न तो रेड और न ही ग्रीन जोन से परिभाषित किया गया है को ऑरेंज जोन के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। तीनों जोन क्षेत्रों में जिलों के वर्गीकरण की जानकारी मंत्रालय की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साप्ताहिक आधार साझा की जाएगी। हिमाचल के लिए राहत की बात ये है कि यहां कोई भी जिला रेड जोन में नहीं है। राज्य में छह जिले ग्रीन और बाकि छह ऑरेंज जोन में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here