Home Bhopal Special डॉक्टर दंपती का विवाद थाने पहुंचा पति ने मारपीट पत्नी ने दर्ज...

डॉक्टर दंपती का विवाद थाने पहुंचा पति ने मारपीट पत्नी ने दर्ज कराया दहेज का मामला…

7
0
SHARE

मनमुटाव के कारण एक वर्ष से अलग-अलग रहे डॉक्टर दंपती का विवाद थाने पहुंच गया है। पति निजी क्लीनिक चलाते हैं,जबकि पत्नी एम्स में डॉक्टर है। पुलिस ने जांच के बाद उभयपक्षीय मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बागसेवनिया इलाके की है।

बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक डॉ.इशांत जाटव(31),ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी में रहते हैं। उनका इंद्रपुरी में क्लीनिक है। करीब 4 वर्ष पहले इशांत की शादी अरविंद विहार निवासी डॉ.रश्मि परिहार से हुई थी। डॉ.रश्मि,एम्स में शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। उनकी एक बेटी आराध्या भी है।

अनबन होने के कारण करीब एक वर्ष पूर्व डॉ.रश्मि बेटी के साथ मायके में रह रही है। डॉ.इशांत का आरोप है कि 30 अप्रैल को बेटी का जन्मदिन था। इस वजह से वह बेटी से मिलने ससुराल पहुंचे थे। वहां ससुर,पत्नी व अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस बात की लिखित शिकायत उन्होंने थाने में कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here