Home Una Special मास्क सिलकर घर-घर बांट रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता….

मास्क सिलकर घर-घर बांट रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता….

6
0
SHARE

ऊना। जिले की आगंनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कोरोना योद्धाओं के रूप में लोगों की मदद कर रही हैं। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूहों ने अब तक लगभग 10 हजार मास्क बनाकर लोगों को वितरित किए हैं।

कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह ने बताया कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि ऊना उपमंडल में 7,171 जबकि अंब उपमंडल में अब तक 315 मास्क वितरित किए गए हैं। हरोली में 283, गगरेट में 1,292 और बंगाणा में 830 मास्क बनाकर वितरित किए गए हैं। रक्कड़ के शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह ने सबसे अधिक 6 हजार मास्क तैयार हैं।

105 मास्क बनाने वाले कोटली आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सेम लता ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मेहनत के साथ काम कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों तक मास्क बनाकर पहुंचा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र मावा कोहलां की कार्यकर्ता सुनीता शर्मा ने बताया कि संकट के इस दौर में लोगों की मदद करना अच्छा लग रहा है। चौकी मन्यार आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सरोज बाला ने 50 मास्क बनाकर तैयार किए हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों के बनाए मास्क पूरे जिले में वितरित किए गए हैं। ईसपुर निवासी रीटा देवी, मीनाक्षी, सरोज कुमारी तथा घनारी की ज्योति बाला, रेणु बाला तथा नेहा ठाकुर जैसी हजारों महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मास्क मिले। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह ने कहा कि एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान (एसीएफ) में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर कार्य किया। इस अभियान में 543 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और 62 हजार से अधिक परिवार से बात कर संपर्क साधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here