Home मध्य प्रदेश लॉकडाउन फेज-3 का छठवां दिन 3341 संक्रमित 200 लोगों की मौत..

लॉकडाउन फेज-3 का छठवां दिन 3341 संक्रमित 200 लोगों की मौत..

5
0
SHARE

कोरोना पॉजिटिव मरीजों का बढ़ता आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार रात तक 3341 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 200 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में 1780 और भोपाल में 703 कोरोना पॉजिटिव हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में मरने वाले श्रमिकों के शव विशेष ट्रेन से जबलपुर लाए जा रहे हैं। यहां से शवों को शहडोल और उमरिया के लिए भेजा जाएगा। दोपहर बाद सभी का अंतिम संस्कार होगा।

मरने वालों में शहडोल के 11 और उमरिया के 5 श्रमिक हैं। शहडोल के अंतौली गांव में एक साथ 11 लोगों की चिताएं जलेंगी। मृतक आपस में चार चचेरे भाई, चाचा-भतीजा समेत 9 लोग सगे-संबंधी हैं। यह लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। पूरे गांव में मातम पसरा है। अंतौली गांव में रहने वाले रामनिरंजन के तीन बेटे थे। इनमें दो रावेंद्र और निर्वेश स्टील कंपनी में काम करने गए थे।

दोनों हादसे का शिकार हो गए। इसी तरह गजराज सिंह के दो बेटे और दो बेटियां थीं। गजराज के दोनों बेटे बुद्घराज सिंह और शिवदयाल सिंह भी हादसे का शिकार हुए हैं। वहीं, चाचा धन सिंह के साथ काम करने गया दीपक सिंह भी हादसे का शिकार हो गया। रामनिरंजन और गजराज सिंह भी रिश्ते में दूर के भाई लगते हैं।

लॉकडाउन में गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सरकार ने तैयारी की है। अकेले मई में 27 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलेंगी, जो 32400 मजदूरों को लेकर आएंगी। 15 ट्रेन चलना तय हो चुका है। बाकी 12 भी 4- 5 दिन में फाइनल हो जाएंगी। एंट्री पाॅइंट रतलाम के अलावा रेलवे इन्हें मेघनगर, उज्जैन, शुजालपुर और मक्सी तक चला सकता है।

मजदूरों से रेलवे किराया नहीं लेगा, क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार ने किराए के एक करोड़ रुपए (दूरी के हिसाब से प्रति ट्रेन 4 से 7 लाख) एडवांस में रेलवे को जमा करा दिए हैं। इसके बदले रेलवे हर ट्रेन से आने वाले मजदूरों के टिकट प्रिंट करके सरकार तक पहुंचा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here