Home Una Special शराब के नशे में हुड़दंग मचाने पर एक गिरफ्तार…

शराब के नशे में हुड़दंग मचाने पर एक गिरफ्तार…

7
0
SHARE

ऊना। निकटवर्ती बीटन गांव में पुलिस ने शराब के नशे में हुड़दंग मचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देसराज उर्फ देसू निवासी वार्ड नंबर दो गांव बीटन तहसील हरोली के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीटन गांव में देसराज उर्फ देसू शराब पीकर रात को परिवार वालों से लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौज कर रहा था। डीएसपी हरोली अनिल कुमार मेहता का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here