Home Bhopal Special जहांगीराबाद के कब्रिस्तान में कब्रों की अग्रिम तैयारी….

जहांगीराबाद के कब्रिस्तान में कब्रों की अग्रिम तैयारी….

13
0
SHARE

भोपाल. कोरोना संकट के बीच कब्रों की अग्रिम तैयारी का मामला सामने आया है। जहांगीराबाद कब्रिस्तान में जेसीबी लगाकर एक साथ 12 कब्र खुदवाई गई हैं। शहर में पहली बार ऐसा हुआ है। यहां तक कि गैस त्रासदी के समय भी ऐसी नौबत नहीं आई थी। कमेटी का तर्क है

रमजान और लॉकडाउन के कारण लेबर नहीं मिल पा रहे हैं। उधर, जहांगीराबाद कोरोना के लिहाज से प्रदेश का सबसे बड़ा हाॅट स्पॉट बना हुआ है। एडवांस में कब्र खोदने से लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
जहांगीराबाद के जद्दा कब्रिस्तान में दो दिन पहले ये सभी कब्र थोड़े-थोड़े फासले पर खोदी गई हैं। इस काम के लिए जेसीबी की मदद ली गई है। हालांकि गुरुवार शाम तक यहां कोई दफ़न नहीं हुआ था।

खुदी हुई मिटी फ़ैली हुई है। एडवांस में कब्र खोदने के लिए किसी तरह की अनुमति भी नहीं ली गई है। ऐसा शहर के किसी अन्य कब्रिस्तान में नहीं हुआ है। कमेटी के मुताबिक एक शव को दफनाने में 2 से 3 घंटे का समय लगता है। लॉकडाउन के कारण लेबर बुलाने में काफी दिक्कत आ रही है। रात में कोई शव आने पर मजदूरों को बुलाने में काफी दिक्कत आती है। जबकि आसपास के बड़े इलाके में किसी का इंतकाल होने पर लोग यही दफन करने के लिए लाते हैं।

जमील खान, एसडीएम सिटी के मुताबिक, कोरोना के चलते शहर के ज्यादातर कब्रिस्तान बंद हो गए हैं। अब जहांगीराबाद कब्रिस्तान में शवों को दफनाया जा रहा है। ये जानकारी सामने आई है कि रोजे के चलते यहां एडवांस में कब्र खाेदकर रख दी गई है। इस मामले में कमेटी से बात हुई है, जब मशीनें हैं तो एडवांस में कब्र खाेदने की क्या जरूरत है।

रेहान अहमद, सदर, जद्दा कब्रिस्तान कमेटी के मुताबिक, एडवांस में कब्र खुदवाना हमारी मज़बूरी है। रात में लेबर नहीं मिलती है। यहां नगर निगम या वक़्फ़ के कर्मचारी भी नहीं हैं। अभी रात में जहांगीराबाद में एक बुजुर्ग सैयद सदाकत अली की मौत हुई है। मुझे उनके सुपुर्द-ए-खाक करने की चिंता हो रही है क्योंकि रमजान में सब इबादत में हैं।

राजधानी में गुरुवार को 27 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें चार सुभाष नगर इलाके से हैं और तीन एक ही परिवार के हैं। साकेत नगर के बाद यह दूसरा ऐसा क्षेत्र है, जहां दो माह में कोरोना का एक भी केस नहीं था और अब कई पॉजिटिव मरीज यहां हैं। दूसरी ओर, कंटेनमेंट फ्री घोषित किए गए श्यामला हिल्स स्थित अहाता रुस्तम खां क्षेत्र में 28 दिन बाद फिर दो मरीज मिले हैं।

इनमें एक 7 साल का बच्चा शामिल है। एम्स के पीजी हॉस्टल में रहने वाली 26 वर्षीय डॉक्टर में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। गुरुवार को चिरायु अस्पताल से 18 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 933 मरीजों में से 571 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश के सुपर हॉट स्पॉट जहांगीराबाद में अब नए मरीज मिलने की रफ्तार थमती दिख रही है। गुरुवार को यहां सिर्फ तीन मरीज मिले और ऐसा दस दिन बार हुआ, जब नए केस की संख्या सिंगल डिजिट में आई। अभी तक यहां हर दिन औसत दस मरीज मिल रहे थे। यहां अब तक कुल 224 संक्रमित हैं।जिले में संक्रमितों की संख्या अब 110 हो गई है। नए संक्रमितों में आरक्षक का बेटा, वार्ड ब्वॉय, सब्जी बेचने वाले दो लोग भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here