Home हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले में पहली बार एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मामले…

कांगड़ा जिले में पहली बार एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मामले…

6
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पहली बार एक साथ पांच कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें एक महिला लंबा गांव, एक महिला और दो व्यक्ति झयोल और एक व्यक्ति ज्वालामुखी से है। यह सभी 18 मई को मुंबई से ट्रेन से ऊना लौटे हैं। सभी को परौर के संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था।

वहीं, कुल्लू जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। आनी के कुठेड़ गांव के रहने वाले एक 23 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मिला जानकारी के मुताबिक मुंबई से दस लोग ट्रेन से ऊना होकर 18 मई को कुल्लू के बजौरा चेकपोस्ट पर पहुंचे। यहां इन सभी लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन्हें आयुर्वेद अस्पताल में आईसोलेट करके रखा गया था।

अब हिमाचल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 98 पहुंच गया है। इनमें 44 सक्रिय मामले हो गए हैं। जबकि 47 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। चार लोग इलाज के लिए बाहर गए हैं तो कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में अब तक 32243 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 9538 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि पूरी कर ली है और सभी स्वस्थ हैं। राज्य में अब तक कोरोना को लेकर 19645 लोगों की जांच की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here