Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल शिमला में 26.9 डिग्री पहुंचा पारा…

हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल शिमला में 26.9 डिग्री पहुंचा पारा…

6
0
SHARE

हिमाचल में गर्मी ने बेहाल करना शुरू कर दिया है। गुरुवार का दिन पूरे प्रदेश में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। गुरुवार को ऊना का अधिकतम तापमान 39.7 और शिमला में 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मैदानों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्र में गर्मी से तप गए हैं। प्रदेश में किसी भी जगह 20 डिग्री से कम अधिकतम तापमान दर्ज नहीं हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार से आठ जिलों में बादल बरसने के आसार जताए हैं। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में 27 मई तक बादल बरसने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.7, सुंदरनगर में 36.8, बिलासपुर में 36.5, हमीरपुर में 36.2, कांगड़ा में 35.9, भुंतर में 35.0, चंबा में 34.1, नाहन में 33.6, सोलन में 32.6, धर्मशाला में 29.2, शिमला में 26.9, कल्पा में 27.4, डलहौजी में 22.0 और केलांग में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उधर, बुधवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 22.3, बिलासपुर में 20.0, हमीरपुर में 19.6, ऊना में 16.7, कांगड़ा में 17.2, शिमला में 16.0 और केलांग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में अब रात के समय भी गर्मी बहुत अधिक बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here