Home Una Special पेड़ से टकराई कार 2 गंभीर घायल…

पेड़ से टकराई कार 2 गंभीर घायल…

11
0
SHARE

ऊना)। निकटवर्ती लाहड़ गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस कारण पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा अंब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग तीन पर ज्वार के पास लाहड़ में उस वक्त हुआ जब अंब की तरफ जाते वक्त कार चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा।

कार सड़क किनारे बरगद के पेड़ से टकरा गई। इस कारण चालक संजीव कुमार और उसकी पत्नी सुनीता निवासी ज्वार जिला ऊना को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here