Home हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पाए गए कोरोना पाॅजिटिव, खुद सोशल मीडिया पर दी...

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पाए गए कोरोना पाॅजिटिव, खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी….

4
0
SHARE

हिमाचल के मुख्यमंंत्री जयराम ठाकुर भी अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। रोहतांग में अटल टनल के उद्घाटन समारोह से लौटने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया था। पिछले एक हफ्ते से वह अपने घर भी ही आइसोलेशन में थे। दो दिन पहले उन्हें कोरोना के लक्ष्ण आए जिसके बाद आज यानी सोमवार को उनका कोरोना टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

डॉक्टरों की सलाह पर अब वे होम क्वारैंटाइन हैं। यही जानकारी सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। बता दें कि कुल्लू जिला के बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सीएम जयराम ठाकुर भी उनके संपर्क में आए थे।

सोमवार को प्रदेश में संक्रमण के कुल 6 मामले आए जबकि 122 मरीज स्वस्थ हो गए। नए मामलों में चंबा में तीन, शिमला में दो और किन्नौर में एक मामला सामने आया है। रिकवर होने वालों में शिमला में 33, ऊना व चंबा में 23-23, बिलासपुर में 18, सिरमौर में 15, मंडी में 6, कांगड़ा व किन्नौर में दो-दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। अभी तक प्रदेश में कुल 17414 संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में कुल 2571 एक्टिव मामले हैं जबकि 14577 ठीक हुए हैं। वहीं संक्रमण से अब तक 245 की जान जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here