Home हिमाचल प्रदेश नवरात्र के मौके मंदिरों में आज सुबह से पहुंच रहे भक्त….

नवरात्र के मौके मंदिरों में आज सुबह से पहुंच रहे भक्त….

7
0
SHARE

आज सुबह से हिमाचल के शक्तिपीठों पर शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तों की लाइनें लग गई है। मंदिरों को सुंदर तरीके से सजाया गया है और आज सुबह मंदिरों को सेनिटाइज किया गया। शक्तिपीठों पर माता के जयकारों की गूंज होती रही।

विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ जवालामुखी में आज पहले दिन सुबह से भक्‍तों की लंबी कतार दर्शनों के लिए पंजीकरण के लिए लग गई। ज्‍वालामुखी मंदिर प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्था के लिए पूरी तरह कमर कसी हुई है।शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर को सुंदर लाइटों से सजाया गया है। आज सुबह से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित देश के अन्य भागों से भक्त आकर अपनी मनोकामना पूर्ण कर रहे है।

मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है और सुरक्षा के लिए सुरक्षागार्डों को तैनात किया गया है।

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में भी मंदिरों को सजाया गया है और काफी संख्या में भक्त आ रहे है। मंदिरों के बाहर रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है।शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर के बाहर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here