Home Una Special झूड़ोवाल में विकास कार्यो पर 3.32 करोड़ खर्च….

झूड़ोवाल में विकास कार्यो पर 3.32 करोड़ खर्च….

9
0
SHARE

छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। पंचायतों द्वारा सीधे तौर पर गांवों में विकास कार्य किए जाने से राज्य के विकास को नई गति मिली है। झूड़ोवाल क्षेत्र में अब तक लगभग 3 करोड़ 32 लाख रुपये राशि विभिन्न विकास कार्यो पर खर्च की जा चुकी है।

सत्ती ने आठ परिवारों को घरेलू गैस सिलेंडर भी उपलब्ध करवाए। ग्राम पंचायत झूड़ोवाल में मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत अब तक 115 परिवारों को नि:शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन आवंटित किए जा चुके हैं। पंचायत में 205 जरूरतमंद परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए 12-12 हजार की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा अब तक 100 पात्र व्यक्तियों को सुरक्षा पेंशन दी जा रही है जबकि 50 मामले स्वीकृति के लिए भेजे हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भूमि के चयन होते ही हाई स्कूल के दो कमरों व शौचालय के निर्माण के लिए उपयुक्त राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने पंचायत घर निर्माण के लिए 10 मरले भूमि दान देने पर स्थानीय निवासी सत्या देवी का विशेष आभार प्रकट किया।

इस मौके पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, केसीसी बैंक निदेशक बलवंत ठाकुर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अरविद चौधरी, बीडीसी सदस्य किशोरी लाल, प्रधान सुमन कुमारी, उप प्रधान अश्वनी कुमार, पूर्व प्रधान महेश कुमार, महिला मंडल प्रधान आशा देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here