Home Una Special भ्रष्टाचार के खिलाफ ली शपथ….

भ्रष्टाचार के खिलाफ ली शपथ….

14
0
SHARE

सनराइज शिक्षा समिति ऊना की ओर से बुधवार को सतर्कता जागरुकता सप्ताह दिवस मनाया गया। परामर्शदाता महिद्र डोगरा ने बताया कि राज्य समाज कल्याण बोर्ड शिमला व केंद्रीय सतर्कता अयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार संस्था द्वारा 27 अक्टूबर से दो नबंवर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है।

सतर्क भारत समृद्ध भारत के तहत संस्था द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों की भी जानकारी भी दी जा रही है। सरकार के सर्तकता विभागों के टेलीफोन नंबर भी लोगों को दिए गए।

बुधबार को सनराइज परियोजना कार्यालय ऊना में आयोजित जागरूकता शिविर में बताया गया कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सतर्क होना चाहिए। यदि लोग सतर्क होंगे तभी हमारा देश समृद्ध होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सब एकत्र होकर भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों का पर्दाफाश करें। उन्होंने कर्मचारियों को सतर्कता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाई। इस मौके पर बाल कल्याण समिति महिला एवं बाल विकास विभाग ऊना की सदस्य शैली डोगरा, राजेंद्र कौर, परियोजना प्रबंधक रीना शर्मा, प्रिया डोगरा, लेखाकार कुमारी मानसी, परियोजना के अन्य कर्मचारियों में सलोचना कुमारी, रिपी, ज्योती, सीमा, पुष्पा, बलविद्र, अंजू, सोनी व संत चरण ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here