Home Una Special संतोषगढ़ में भाजपा ने निकाली विजय रैली…..

संतोषगढ़ में भाजपा ने निकाली विजय रैली…..

14
0
SHARE

नगर परिषद संतोषगढ़ पर परचम लहराने के बाद मंगलवार को छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व में पूरे शहर में विजय रैली निकाली गई। इसमें भाजपा के सैकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने भी भाग लिया। ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने नाचते हुए पटाखे चलाए।

नगर परिषद परिसर में भाजपा के स्थानीय नेताओं, कार्यकत्र्ताओं व पार्टी समर्थकों ने सतपाल सत्ती का आभार प्रकट करते हुए जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व व उन्हें दिया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार की योजनाओं व नेतृत्व को लोगों ने समझा है। पार्टी व प्रदेश सरकार की नीतियों की वजह से शहरी निकाय चुनावों में मतदाताओं ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष मे मतदान किया है। उन्होंने भाजपा की जीत का श्रेय कार्यकत्र्ताओं की मेहनत को दिया।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद में पार्षदों की शपथ के बाद आगामी गतिविधियां तेज की जाएंगी। लोगों को भरोसा दिलाया कि यहां पर विकास के लिए कभी धन की कमी नहीं आने दी जाएगी, जबकि पहले भी संतोषगढ़ नगर में विकास कार्य पूरी गति के साथ करवाए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकत्र्ताओं से अपील की कि अब साथ लगती पंचायतों में हो रहे चुनाव में जाकर प्रचार व सहयोग करें, ताकि शहरों के बाद पंचायतों में विजय परचम लहराया जाए।

इस अवसर पर संतोषगढ़ नगर चुनाव प्रभारी डा. रामपाल सैनी, ऊना भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर भाजपा अध्यक्ष सुभाष सैनी, विक्रम चब्बा, नवनिर्वाचित पार्षद संदीप कुमार, किरण कुमारी, संतोख सिंह सैणी, निर्मला देवी, रजनीश चब्बा, रचना देवी, मनीष चब्बा, पूर्व पार्षद अंजना चब्बा, अवतार सिंह सैणी, राजविद्र कौर, पूर्व पार्षद प्रेम चंद, ललित चंदन, सोमनाथ सैनी, शिवकुमार कौशल, अंकित कौशल, आशुतोष मिश्रा, कुशिंद्र चब्बा, मुकेश चब्बा, संजय चब्बा व अमित मोंटू चब्बा सहित भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here