Home फिल्म जगत अजय देवगन के साथ शादी के फैसले पर नाराज हो गए थे...

अजय देवगन के साथ शादी के फैसले पर नाराज हो गए थे काजोल के पिता….

11
0
SHARE

काजोल और अजय देवगन की शादी को 20 साल पूरे हो गए हैं। दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन काजोल के लिए अजय देवगन से शादी करना आसान नहीं था। उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह 24 साल की उम्र में शादी करे। यह बात काजोल ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताई है।

मिड डे के साथ बातचीत के दौरान काजोल ने बताया कि पिता शोमू मुखर्जी उनकी शादी के खिलाफ थे। वह चाहते थे कि काजोल 24 में उम्र में शादी न करे बल्कि अपने करियर पर ध्यान दे। काजोल ने यह भी बताया कि पिता का कहना था कि उन्हें शादी का इतना बड़ा स्टेप लेने से पहले ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहिए। इसके बाद काजोल ने यह बात अपनी मां तनुजा के साथ शेयर की। उस दौरान मां ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। काजोल की मां ने उनसे कहा कि उन्हें अपनी मन की सुननी चाहिए और काजोल ने भी वैसा ही किया।

काजोल और अजय देवगन ने 24 फरवरी, 1999 को शादी कर ली थी। उनकी शादी को 22 साल पूरे हो चुके है। इन दिनों काजल सिंगापुर में बेटी न्यासा के साथ हैं, जो वहां पर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। वहीं, अजय देवगन मुंबई में बेटे युग के साथ रह रहे हैं।

काजोल और अजय देवगन ने साल 2020 में रिलीज फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में साथ काम किया था। फिल्म में काजोल ने अजय की पत्नी की भूमिका में नजर आईं। वहीं, सैफ अली खान ने निगेटिव रोल प्ले किया था, जिसे बहुत पसंद किया गया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here