Home Una Special टॉस में कांग्रेस को मिला अध्यक्ष पद…..

टॉस में कांग्रेस को मिला अध्यक्ष पद…..

36
0
SHARE

पंचायतीराज संस्थाओं के गठन में पूरे जिले में भाजपा का परचम लहराने वाले नेता जिला मुख्यालय में चूक गए। जिले की पांच में से मात्र एक बीडीसी ऊना पर कांग्रेस कब्जा करने में कामयाब रही। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को बराबर मत पड़े, जिसमें फैसला टॉस से हुआ और अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित जसपाल सिंह काबिज हुए। उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा हुआ।

विकास खंड ऊना में बीडीसी के 28 सदस्य हैं। बीती तीन फरवरी को मात्र 19 उपस्थित हुए थे जिस पर कोरम पूरा न होने के कारण फैसला छह फरवरी को होना तय किया गया था। शनिवार को 28 में से 15 सदस्यों ने रमेश कुमार को मत देकर उपाध्यक्ष बनाया, जबकि उनके मुकाबले महेंद्र सिंह को 13 मत मिले।

अध्यक्ष पद के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष एवं समूर से बीडीसी सदस्य बने भाजपा समर्थित मनोहर लाल शर्मा एवं ऊना सदर के भटोली वार्ड से बीडीसी सदस्य जसपाल सिंह पाल दोनों को 14-14 मत मिले जिनका फैसला बाद में टॉस द्वारा हुआ। इसमें कांग्रेस समर्थित जसपाल सिंह विजयी हुए। जिले में पांच ब्लॉक हैं। इसमें चार पर भाजपा समर्थित ही अध्यक्ष पद पर कब्जा करने में कामयाब रहे, जबकि ऊना में कांग्रेस ने जीत दर्ज करके अपना खाता खोला है।

ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा ने इसे जनता की जीत बताया है। कहा कि पूरे जिले में डरा-धमकाकर भाजपा ने अपने समर्थित लोगों को अध्यक्ष बनाया है, जबकि ऊना में भाजपा की कोई भी रणनीति कामयाब नहीं हुई। जिला भाजपा अध्यक्ष की हार इस बात का प्रमाण है कि जनसमर्थन किसके साथ है। इस मौके पर कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा, खादी ग्रामोद्योग के पूर्व चेयरमैन देशराज गौतम, बीडीसी सदस्य सुमित शर्मा व वरुण पुरी समेत कई कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here