Home Bhopal Special 24 घंटों में लगभग पूरे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के...

24 घंटों में लगभग पूरे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं….

50
0
SHARE
भोपाल में मानसूनी बारिश का सिलसिला लगभग थम सा गया है। बीते दो दिनों से कहीं-कहीं बौछारें पड़ी हैं, लेकिन सोमवार को मौसम साफ होने के साथ तेज धूप है, जो चुभन पैदा कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख बदल रहा है, उत्तर की ओर से आ रही हवाओं के चलते बारिश ज्यादा होने के आसार नहीं है। आगामी 24 घंटों में लगभग पूरे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम केंद्र के अनुसार बारिश का दौर थमते ही हवा का रुख बदलने लगा है। दिन के तापमान में तीन दिन से लगातार इजाफा हो रहा है। रात का तापमान कम हो रहा है। इस वजह से उमस भी बढ़ी है। तापमान मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में उत्तर से हवा आ रही है। इससे मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि हालांकि अभी मानसून ने राजस्थान से भी विदाई नहीं ली है, लेकिन मिल रहे ट्रेंड के मुताबिक ऋतु परिवर्तन के आसार बनने लगे हैं। रात का तापमान धीरे-धीरे कम होने लगा है। अभी तक दक्षिण से हवा आ रही थी। अब इसकी दिशा उत्तरी होने लगी है। दिन भी छोटे होने लगे हैं। सूर्योदय से सूर्यास्त की अवधि में 25-30 मिनट तक का अंतर आ गया है। राज्य में सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20़.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 22.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here